JMM के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने राज्य की जनता से निश्चिंत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बाल भी बांका नहीं होगा। विधायकों को सर्किट हाउस बुलाना यह रणनीति का एक हिस्सा है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रांची के अरगोड़ा थाने में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मंगलवार दोपहर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अरगोड़ा थाना पहुंचे और मिसिंग कम्प्लेंट लिखाई।
झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक ऐलान किया है। बाबूलाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जो भी ढूंढकर लाएगा उसे 11 हजार का इनाम देंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर सोमवार में ईडी ने अहले सुबह दबिश दी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वहां से ईडी को 36 लाख रुपए कैश मिले हैं।
दूसरी ओर राज्यपाल ने डीजीपी को तलब किया है। लॉ एंड ऑर्डर को लेकर राज्यपाल ने डीजीपी को बुलाया है। मुख्य सचिव,गृह सचिव डीजीपी अजय कुमार सिंह राजभवन पहुंच चुके हैं।
ED ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहा है उन्हें ढूंढिए।
प्रतुल ने राज्यपाल से मांग की कि वह अविलंब मुख्यमंत्री को सामने आने का आदेश दे और राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी से उनकी सलामती सुनिश्चित करें।
इसे लेकर आज विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। सर्किट हाउस में विधायकों के पहुंचने का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे, मंत्री चंपई सोरेन पहुंच गए हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर सोमवार में ईडी ने अहले सुबह दबिश दी। खबर है कि करीब 15 घंटे ईडी की छापेमारी जारी रही। इस दौरान ईडी ने हेमंत सोरेन के BMW कार को सीज कर लिया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर सोमवार में ईडी ने अहले सुबह दबिश दी। खबर है कि करीब 15 घंटे ईडी की छापेमारी जारी रही। इस दौरान ईडी ने हेमंत सोरेन के BMW कार को सीज कर लिया।
दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास में ईडी अधिकारियों के पहुंचने के बाद झारखंड में मचे सियासी बवाल के बीच झामुमो ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। झामुमो ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर झारखंड मे
दिल्ली स्थित सीएम आवास में ईडी की कार्रवाई के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि एजेंसी की कार्रवाई गैर-वाजिब और असंवैधानिक है।